
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्रबंधक शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पांडेय के नेतृत्व में वित्त विहिन जूनियर एवं प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग किया है कि माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर वित्त विहिन जुनियर/प्राथमिक स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी को भी कैशलेस सुविधा दिया जाय,शिक्षक एम० एल०सी०चुनाव में प्राथमिक/ जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों को भी गतदान करने का अधिकार दिया जाय। वित्त विहिन जुनियर, प्राथमिक स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी को भी सम्मानजनन मानदेय दिया जाय।स्नातक बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजन किया जाय या जब तक उन्हें रोजगार नहीं मिल जाता है तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाय।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम चन्द पांडे, शिवनारायण दुबे,जितेंद्र यादव, ब्रह्मा नंद वर्मा,आनंद सिंह,जीवन तिवारी, आलोक जायसवाल,अमरेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
