आज से करीब एक साल पहले 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी (Baisaran Valley) में आतंकियों ने खून की होली खेली थी. घने देवदार के जंगलों से घिरी इस खूबसूरत घाटी में पर्यटक घोड़े की सवारी कर रहे थे, तभी आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने पुरुषों से उनकी धार्मिक पहचान पूछी और हिन्दू पर्यटकों को गोलियों से भून डाला था. उस दिन 26 निर्दोष पर्यटक और एक स्थानीय घोड़ा चालक की जान चली गई थी. मृतकों में अधिकतर हिन्दू थे. इस आतंकी वारदात से पूरे देश में सनसनी फैल गई. पहलगाम का पर्यटन उद्योग ठप पड़ गया. बैसरन घाटी बंद कर दी गई. ऐसे में सवाल उठता है कि एक साल बाद आज ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कही जाने वाली बैसरन घाटी का क्या हाल है? चलिये जानते हैं
