सदर इकरार अहमद ने उर्स व मेला के सकुशल संपन्न होने पर सबका किया शुक्रिया अदा

गोरखपुर । कदीमी दरग़ाह बाबा मुबारक खान शहीद (र.अ) का तीन दिवसीय सालाना उर्स व मेला 25, 26 और 27 अप्रैल को सकुशल संपन्न होने पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम ,अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग ,मानव अधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट, इमाम चौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी,इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी, भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के साथ स्वागत मंच संचालक को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
सदर इकरार अहमद ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना से हम सभी मर्माहत है और इस घटना की निंदा करते हैं पहली बार ऐसा हुआ है कि उर्स मुबारक के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम में बदलाव किया गया और जम्मू कश्मीर में शहीद हुए भारतीयो को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
दरगाह कमेटी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ,एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ,क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ,राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा,वरिष्ठ उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव, ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज विजय कुमार सिंह, अमरूतबाग चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह, पाण्डेयहाता चौकी इंचार्ज पप्पू कुमार राय, बिजली विभाग जेई सुधीर यादव, पार्षद समद गुफरान, पार्षद प्रतिनिधि दानिश मुस्तफा, इरशाद बग्गी, सीओ एलआईयू देवी दयाल,एलआईयू इंस्पेक्टर मोहम्मद हसीन,एल आई यू अजय राय आदि का शुक्रिया अदा किया।
स्वागत मंच कमेटी में सुल्तान खान, इमरान, मदन ,राजा, हाशिम ,छोटू ,गुड्डू, रिजवानउल्लाह (संजय) शहाब,मोहम्मद ,जफर भाई ,इबरार,आक़िब,हाफिज बदरुद्दीन, गोलू प्रधान, सद्दाम, सैयद सदफ, सानू, लाडले असलम, दिनेश गुप्ता ,आसिफ, मोहम्मद कैश,मुन्ना उर्फ रुस्तम खान, पप्पू खान इबारत खान राजू एजाज भाई गोलू चौधरी आदि में अलग-अलग मंच लगाकर उर्स के अतिथि सैय्यद सलमान चिश्ती ,गोस्वामी सुशील जी महाराज, लैलेश रेड्डी का लोगों ने जोरदार सूफी अंदाज में इस्तेकबाल किया था।
