गोरखपुर। ऑल इंडिया रेलवे एससीएसटी & अदर स्टाफ यूनियन का प्रतिनिधि मंडल प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार से मिलकर बधाई दी।

यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय महामंत्री चंद्रशेखर के नेतृत्व में नरेश कुमार मुख्य कारखाना इंजीनियर को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में पदस्थापना होने पर उनसे मिलकर प्रसन्न्ता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।
मुलाकात के दौरान श्री कुमार ने कहा कि मैं तो सभी कर्मचारियों से यही कहना चाहता हूं कि सभी लोग रेल के लिए मेहनत और लगन से कार्य करें तथा अपने विभाग को आगे बढ़ाएं।उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो नियमों के अंतर्गत तत्काल उसका निपटारा किया जाएगा। मेरी तरफ से सभी कर्मचारियों के लिए यह संदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें आप लोगों का भी सहयोग चाहिए।
यूनियन प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय महामंत्री चंद्रशेखर के साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गौतम श्याम देव मंडल अध्यक्ष यांत्रिक कारखाना, मंडल मंत्री भजुराम, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष गौरवशेखर, दिनेश कुमार केंद्रीय सहा. कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष, छोटेलाल कार्यालय मंत्री यांत्रिक कारखाना आदि रहे।
