गोरखपुर। चिलुवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत मीरपुर निवासी सोनू सिंह ने अपने पत्नी का किया हत्या। सोमवार को देर रात्रि सोनू सिंह पुत्र अरविंद सिंह अपने 30 वर्षी पत्नी वंदना सिंह को किसी बात को लेकर घर में रखें सड़क खोदने वाले गयते से कनपटी पर वार कर हत्या कर फरार हो गया ससुर अरविंद सिंह ने बहु वंदना सिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाकर इलाज के लिए दिखाया डॉक्टरो ने वंदना सिंह को किया मृत्यु घोषित बुलाया पुलिस मेडिकल कालेज पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घर में मौजूद अरविंद सिंह व अन्य सदस्यों ने अपने बहू को बचाने का प्रयास किया लेकिन सोनू सिंह ने अपने पत्नी को तब तक मारता रहा जब तक पत्नी वंदना सिंह की मौत नहीं हो गई वंदना सिंह के दो मासूम बच्चे 8 वर्षीय व 6 वर्षी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है सोनू सिंह का ससुराल मीरपुर के बगल वाले गांव उसका में है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चिलुवाताल अतुल श्रीवास्तव अपने सहयोगी मजनू चौकी प्रभारी के साथ मीरपुर घटनास्थल पर पहुंचकर यथा स्थिति से अवगत हुए घर वालों व प्रत्यक्ष दर्शियों का बयान दर्ज कर सोनू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी।
