
गोरखपुर।लोकरंग संस्थान सहजनवा के तत्वावधान में सीसीआरटी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप के लिए चयनित पंकज सैनी का सम्मान सभा का आयोजन किया गया। जनपद अंतर्गत विधानसभा सहजनवा के ग्राम मिनवा के रहने वाल पंकज सैनी को लोकरंग मंच क्षेत्र में नेशनल स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर रंगमंच के सभी कला प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।जिसमें तमाम लोगों ने फोन के माध्यम से व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामना प्रेषित किया साथ ही साथ लोकरंग संस्थान के अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। सम्मान कार्यक्रम में पवन यादव, परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, युधिष्ठिर सिंह, राजेश बहादुर सिंह, पवन श्रीवास्तव ,अनिल गुप्ता, राज कुमार अविनाश उर्फ दीपू, राम जयसवाल ,सौरभ कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
