
गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सन रोज संस्थान चेयरमैन एवं पत्रकार विवेक कुमार अस्थाना ने शिष्टाचार मुलाकात कर विश्व धरोहर में शामिल पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरित मानस के रचयिता एवं संत कवि के जीवन पर आधारित भक्ति एवं संगीतमय नाटक “लोकनायक तुलसीदास” को जनजागरण अभियान के तहत प्रदेश में मंचित करने के लिए तथा जनहित हेतु ऑनलाइन ब्लड बैंक व कृत्रिम अंग डोनेशन ऐप बनावाने एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रपत्र देकर मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। शिष्टाचार मुलाकात में संस्था के उपसचिव देशदीपक रहे।
शिष्टाचार मुलाकात के लिए समय देने के लिए संस्था के चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
