गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

तत्पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने संविधान लोकतंत्र व आरक्षण बचाने की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनना तय है। पीडीए का संकल्प है कि इस बार सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी। विकास और खुशहाली के लिए काम होगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। भाजपा सरकार पीडीए समाज का शोषण कर रही है। पीडीए के हक और आरक्षण को छीन रही है। लगातार अपमानित कर रही है।भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। गरीबो को न्याय नहीं मिल रहा है। सत्ता के संरक्षण में अपराधी खुलेआमu घटनाएं कर रहे है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। लगता है कि उत्तर प्रदेश की बागडोर अपराधियों के हाथ में चली गयी है समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय काम हुए।समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों नौजवानों महिलाओं सहित सभी के लिए बहुत काम हुआ। सभी उपस्थित नेताओं ने एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव प्रहलाद यादव रजनीश यादव नगीना प्रसाद साहनी विजय बहादुर यादव अमरेन्द्र निषाद रूपावती बेलदार बृजनाथ मौर्य मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव राजेंद्र यादव गिरीश यादव मनुरोजन यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई अखिलेश यादव अंशुमान सिंह राहुल यादव विंदा देवी सुशीला भारती नमिता सिंह रामनिरंजन यादव मनीष कमांडो दयाशंकर निषाद दयानन्द विद्रोही सुनील यादव संजय यादव सच्चिदानंद यादव सुरेंद्र मौर्य जितेंद्र श्रीवास्तव इमरान खान शशिकांत दुबे कीर्ति निधि पांडे कमल किशोर यादव राहुल गुप्ता रफीउल्लाह सलमानी रणजीत पासवान गवीश दुबे सुमन पासवान कपिल मुनि यादव सन्तोष गौड़ ओम प्रकाश राममिलन सिंह स्वतन्त्र सिंह यादव धर्मेन्द्र यादव आनन्द राय श्रीकांत यादव बीएल साहनी भृगु नाथ निषाद अनिल भारती आजम लारी तारकेश्वर विनोद मनोज आफताब मसुदुल बालेन्द्र रियाज पुजारी सोहराब आदि मौजूद रहे।
