
गोरखपुर। नवागत एसएसपी श्री नैय्यर ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगा कर गोरखपुर को अपराधमुक्त जनपद बनाना पहली प्राथमिकता होगी। मीडिया और पुलिस आपसी सामंजस्य बनाते हुए अपने अपने कार्यों को करे। मीडिया और पुलिस एक दूसरे के पूरक हैं कोई घटना घटित होने पर पुलिस का पक्ष लेने के बाद घटना को पब्लिश किया जाए, खबर लिखे जाने या चलने के बाद किसी प्रकार का खंडन ना करना पड़े। मीडिया के बगैर पुलिस के कार्य अधूरे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर बुधवार को एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल कर आज बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में मीडिया से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि हर फरियादियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से नियमानुसार किया जाएगा। किसी फरियादी को बेवजह थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । दुर्घटना ग्रस्त हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित कर उचित कदम उठाया जाएगा।जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
एसएसपी श्री नैय्यर ने कहा कि हमारे कार्यालय में आने वाले या थानों पर पहुंचने वाले हर पीड़ित व्यक्ति के समस्याओं का न्यायोचित समाधान किया जाएगा। पहले किए गए पर्ची व्यवस्थाएं पूर्ववत संचालित होती रहेगी।
राज करन नैय्यर 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले श्री नैय्यर की शैक्षिक पृष्ठभूमि प्रभावशाली है।वह बायो टेक्नोलॉजी में बीई और नैनोटेक्नोलॉजी में एमटेक की डिग्री हासिल की है। अपनी तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद, उन्होंने पुलिस सेवा में आकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी विशेष पहचान बनाई।
नैय्यर जून 2023 से अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। उनके कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (जनवरी 2024) जैसे बड़े आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न कराए। इस दौरान उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रणनीतिक योजना और नेतृत्व की वजह से अयोध्या में किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सका। श्री नैय्यर अयोध्या के अलावा बलिया जौनपुर सहित अन्य जनपदों में बखूबी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन कर चुके हैं। अब गोरखपुर के एसएसपी के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर समस्याओं का समाधान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे जिससे गोरखपुर अपराध मुक्त हो सके।
