मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बूथ लेवल व लोंगो तक पहुंचने का किया आह्वान

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिले पर संपन्न हुआ।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर डॉ विजय प्रताप रहे। विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी रामसूरत चौधरी व मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश कुमार गौतम रहे । कार्यक्रम का संचालन मुख्य मंडल प्रभारी सुरेश कुमार गौतम ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है आम जनमानस सरकार से बोर व ऊब चुकी हैं मात्र बसपा ही विकल्प है जो देश व प्रदेश चलाने में सक्षम है। चार-चार बार बसपा की सरकार में सभी लोग अमन जैन व खुशहाल थे। सभी जिम्मेदार साथी अपने-अपने बूथ व सेक्टर को मजबूत करिए ताकि 2027 में बहुमत के साथ बसपा की सरकार बने ।कार्यक्रम अध्यक्ष इंदल राम ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाला समय बसपा का है। आप सभी साथी धैर्य रखें बसपा सर्जन हिताय सर्वजन सुखाय पर कार्य करती है। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, नारद राव, अंबरीश कुमार, हरेंद्र गौतम,अमित चंद्र गौतम, प्रेम कुमार,हरिप्रकाशनिषाद,रामशरण सिंह, अशोक कुमार, एजाज अहमद,वीरेंद्र पांडे विद्यानंद यादव, अमरेशचंद सीताराम रामप्रीत धुंसिया राधे श्याम भारती जिला संयोजक बी वी एफ सहित हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
