
गोरखपुर शहर के ई रिक्शा चालक आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे उन्होंने जिला अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि अगर हम लोगों को यानी ई रिक्शा चालकों को जोन में बांटा जाएगा तो हम लोगों के लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। हम किस तरह से अपने परिवार को चलाएंगे इसका कारण यह है कि 1 जोन की दूरी दूसरे जोन की दूरी से बहुत ही काम है जिससे हम 1 जोन में अगर ई रिक्शा चलाते हैं तो दूसरे जून तक नहीं पहुंच पाएंगे जिससे हमारी आय का साधन भी कम हो जाएगा और हमारे लिए रोजी-रोटी का संकट भी गहरा जाएगा
हम लोगों को अपने परिवार चलाने के साथ-साथ बच्चों की फीस बिजली का बिल और अन्य खर्च भी देने पड़ते हैं जो इसी व्यवसाय से आता है अगर हमारी आय कम हो जाएगी तो हम अपना परिवार चलाने में असमर्थ हो जाएंगे अतः जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है कि हमें जोन में न बांटकर जैसे चल रहा है वैसे चलने दिया जाए।
