
14 अप्रैल को हजारों की संख्या में लोग बाबा साहब की प्रतिमा पर करते हैं माल्यार्पण
गोरखपुर।बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 134वें जन्मदिवस के अवसर पर अम्बेडकरवादी जागरण मंच के तत्वावधान में 14 अप्रैल को सायं 5 बजे अम्बेडकर चौक पर लंगर का आयोजन किया जायेगा। जो विगत 19 वर्षों से संपन्न होता आ रहा है। जिसमें आम जनमानस के साथ मिलकर भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न पूज्य बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.बी.एन.चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक पूर्वोत्तर रेलवे होंगे। इस अवसर पर अन्य तमामअधिकारीगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी और सामान्य जनमानस एकत्र होंगे।
साथ ही अंबेडकरवादी जागरण मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर बांस और बल्ली लगाकर छोड़ दिया गया है को लेकर नगर आयुक्त को एक पत्र लिखा है और कहा है कि और 14 तारीख को हजारों की संख्या में जो जनमानस बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते हैं उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और वहां पर दुर्घटना होने की भी संभावना है। अध्यक्ष ने पत्र लिखकर नगर आयुक्त को वस्तु स्थिति से अवगत कराया है और अपील किया है कि 14 तारीख के पहले बांसबल्ली हटा कर प्रतिमा की साज-सज्जा पूरी की जाए ताकि किसी को कोई कठिनाई न हो।
