100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि देंगे शुभकामनाएं

गोरखपुर। धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख, सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय का जन्मदिवस इस वर्ष भी भव्यता के साथ ‘धार्मिक सौहार्द सप्ताह’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।
धरा धाम इंटरनेशनल के धरा गवर्नर डॉ. शंभु पंवार, डॉ. एहसान अहमद एवं डॉ. अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक कार्यक्रमों की एक विशेष श्रृंखला आयोजित होगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विश्व शांति, मानवता और सौहार्द को सशक्त रूप से बढ़ावा देना है।
सात दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य आयोजन
➡️ 29 मार्च 2025: वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम में संत डॉ. सौरभ पांडेय के नेतृत्व में विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना।
➡️ 30 मार्च 2025: गोरखपुर के गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का आयोजन; संत डॉ. सौरभ स्वयं रक्तदान कर प्रेरणा देंगे।
➡️ 31 मार्च 2025: ‘ईद मिलन समारोह’ एवं सर्वधर्म स्थल यात्रा का आयोजन; धार्मिक स्थलों पर संवाद का आयोजन।
➡️ 1 अप्रैल 2025: भारत सहित 51 देशों में ‘एक पौधा मानवता के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण।
➡️ 2 अप्रैल 2025: देहदान, अंगदान और रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान।
➡️ 3 अप्रैल 2025: स्वच्छता अभियान, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन।
➡️ 4 अप्रैल 2025: ‘सौहार्द सम्मान समारोह’ में 100+ देशों के विशिष्ट प्रतिनिधियों को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
वैश्विक स्तर पर शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक आयोजन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, इज़राइल, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिष्ठित धार्मिक प्रतिनिधि शुभकामनाएं देंगे।
धरा गवर्नर डॉ. शंभु पंवार , डा शंभू पंवार एवं डा अभिषेक कुमार ने कहा कि संत डॉ. सौरभ पांडेय का जीवन समाज में शांति, सौहार्द और मानवता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस को ‘धार्मिक सौहार्द सप्ताह’ के रूप में मनाने का उद्देश्य विश्व में प्रेम, भाईचारे और समरसता को स्थापित करना है।
