
गोरखपुर । उ0प्र0 विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष द्वारा सम्बंधित सभी विभागो को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों/अधिकारियों का पेंशन, ग्रेच्युटी का भुगतान समय से करे, विलम्ब होने पर उसका कारण दिनांक सहित अपने वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह में पूरी आख्या समिति को प्रस्तुत करें। साथ ही सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि आगामी बैठकों में अपनी अद्यतन आख्या के साथ ही कार्यालाध्यक्ष उपस्थित रहें।
बैठक के दौरान सभापति ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को अवश्य मिले, यह हम सबका दायित्व है। उन्होंने सम्बंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ ससमय प्राप्त हो, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है उनका संस्तुति पत्र सहित आख्या से समिति को अवगत अवश्य कराये।इस अवसर पर समिति के सदस्यगण उमेश द्विवेदी, कूंवर महाराज सिंह, विक्रान्त सिंह उर्फ रिशु, विधायक महेन्द्र पाल सिंह सहित अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरूषोत्तम दास गुप्ता सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
