इंजीनियर अरविंद सिंह ने रक्षवापार से सिंघौली तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का कराया सर्वे

गोरखपुर। विकासखंड पिपराइच अंतर्गत रक्षवापार से सिंघौली तक लगभग 2 किलोमीटर तक गड्ढायुक्त सड़क का सर्वे हो चुका है जल्द ही उस सड़क का मरम्मत कार्य भी शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि पिपराइच विधानसभा अंतर्गत कई ऐसी सड़के हैं जो टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई हैं लेकिन वर्षों से इनका मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है जिसके कारण यह सड़के गड्ढायुक्त बनी हुई है और आए दिन दुर्घटना को दावत दे रही है।
आपको बता दें कि इस संबंध में इंजीनियर अरविंद सिंह से होली के दो दिन पहले बात की गई थी तो उस दौरान उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क का सर्वे करा कर उसकी मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
मालूम हो कि इस संबंध में शुक्रवार को पुनः दोबारा जब इंजीनियर अरविंद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रक्षवापार से सिंघौली तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का सर्वे कराया जा चुका है जल्द ही मरम्मत कार्य भी शुरू हो जाएगा।
