अनुदेशकों की जीत संघर्षों का परिणाम: राकेश पटेल

गोरखपुर। पूर्व माध्यमिक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल के गोरखपुर प्रथम आगमन पर गोरखपुर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में आज गोरखपुर प्रेस क्लब के सभागार में अपने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
पत्रकारवार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विगत 2013 से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवा दे रहे अनुदेशकों को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों को ₹17 हजार 1 अप्रैल 2026 से दिए जाने का राज्य सरकार को आदेश पारित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद निषाद निषाद ने बताया कि अनुदेशकों की जीत मिल का पत्थर साबित होगा क्योंकि अनुदेशक अपने विद्यालयों में लगन एवं निष्ठा से बच्चों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का अथक प्रयास कर रहे हैं। हम सब सरकार के मनमाने रवैया से अनुदेशक बहुत पीड़ा में जी रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुप्रीम साबित हुआ। जिससे अनुदेशकों को बड़ी राहत मिली है। अनुदेशक समाज सुप्रीम कोर्ट के आदेश का आभार व्यक्त करता है।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री नितिन सिंह कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव भारत भूषण यादव सुनील कुमार पासवान बृजेश कुमार नरपति विश्वकर्मा परवीन मुन्नालाल जितेंद्र कुमार नितेश निलेश देवेंद्र राम सकल पासवान दिनेश पासवान आदि सैकड़ो की संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।
