गोरखपुर। आज पुराना आरटीओ रोड स्थित पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नए ब्रांच का सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे। नए शाखा के उद्घाटन के साथ ही गोरखपुर के नागरिकों को आवास वित्त की सुविधाएं और अधिक सरल, सुगम तथा सुलभ रूप से उपलब्ध होंगी।

विधायक प्रदीप शुक्ला ने उद्घाटन के दौरान कहा कि गोरखपुर तेजी से विकसित हो रहा है और यहां आवासीय परियोजनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में पीएनबी हाउसिंग जैसे विश्वसनीय वित्तीय संस्थान का नया ब्रांच खुलना शहर के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार आवास क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है और निजी क्षेत्र का सहयोग विकास की गति को और तेज करता है।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के अधिकारियों ने बताया कि इस शाखा के माध्यम से होम लोन, निर्माण लोन, प्लॉट खरीद लोन, संपत्ति के विरुद्ध लोन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों को त्वरित प्रक्रिया, पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर सेवा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि नए ब्रांच के शुरू होने से गोरखपुर शहर के साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी आसानी से आवास वित्त सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। संस्थान की ओर से सभी ग्राहकों के लिए विशेष परामर्श सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें आवास निर्माण, खरीद और निवेश से जुड़ी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपना घर बनाने के सपने को पूरा करने में सहायता देना है। इस दौरान उद्घाटन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।
