शास्त्री चौक पर सड़क के किनारे दर्जनों की संख्या में बाइक सवार बेचते हैं मिलावटी पनीर।

गोरखपुर । खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी त्यौहार दीपावली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर 8 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए तीन टीम का गठन किया गया है। जो जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार की शाम को शास्त्री चौक पर बाइक पर पनीर बेचने वालो की जब जांच की गई तो बिना नंबर की बाइक पर पनीर रखकर बेच रहा व्यक्ति अधिकारियों से उलझ गया और अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगा मौके पर मीडिया कर्मी के कैमरे को देखकर बौखला गया और कहने लगा की सारी मीडिया बिकी हुई है विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है ।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को बाइक पर पनीर बेचने वालो से कहा गया था कि वह अपना आई कार्ड बनवा ले जिसकी जांच के लिए आज टीम पहुंची तो एक व्यक्ति अधिकारियों से ही उलझ गया और तल्ख लहजे यह बातें करने लगा। काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। विभाग ने पनीर का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु ले लिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम किया।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खुले में बेच रहे पनीर वालो को चेतावनी दिया गया था कि वह अपना आई कार्ड बनवा ले जो निशुल्क बनाया जा रहा है। जिसकी जांच के लिए आज टीम पहुंची है सभी विक्रेताओ को चेतावनी दिया गया है कि किसी भी हालत में मिलावटी पनीर की बिक्री नहीं होने दी जाएगी आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से पेश आयेगी, कार्रवाई के दौरान कुछ नोक झोंक भी हुई है । फिलहाल पनीर का नमूना संग्रहित का प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा जा रहा है । आगे यह कार्रवाई जारी रहेगी।
इस बावत खजनी क्षेत्र के बभनान गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पनीर का नमूना लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
