
गोरखपुर।श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थिति ग्राम सभा बड़गो में जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सन्तोष कुमार यादव एडवोकेट के नेतृत्व में नम आंखों से नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेता जी के विचारों, सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया जय तो जीवन कृतार्थ हो जाय ।नेता जी के पदचिन्हों पर चल कर कई कार्यकर्ता राजनीति में अच्छे मुकाम हासिल कर चुके है।इस अवसर पर बब्लू यादव, सीता भारती , संजय सिंह यादव, विशाल,रियाजूल,रूदल, अनिल कुमार, मोहम्मद इसराइल, राजेश यादव, रमेश यादव, रविन्द्र यादव आदि ग्राम वासी उपस्थित थे।
