
गोरखपुर। विधान सभा 2027 के मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एसडीएम सदर/ईआर ओ दीपक कुमार गुप्ता ने सदर तहसील सभागार में 322 गोरखपुर शहर विधान के एईआरओ तथा सुपरवाइजर के साथ बैठक कर कहा कि शहर विधानसभा की मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ का कार्य देख रहे शिक्षामित्र पंचायत मित्र व ग्राम सेवक को मतदाता सूची के व्यापक और त्रुटिरहित पुनरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है।
उन्होने सभी एईआरओ और सुपरवाइजर से कहा कि नए बनाए गए बीएलओ को उनके दायित्वों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन व अन्य प्रविष्टियों की शुद्धि के काम को संवेदनशील होकर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए बता दिया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव होती है। ऐसे में इसे अद्यतन त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाना आवश्यक है। एसडीएम सदर/ईआरओ दीपक कुमार गुप्ता ने एईआरओ और सुपरवाइजर से कहा कि नव नियुक्त बीएलओ को बता दे कि किसी भी दशा में घर बैठ कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य नहीं किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटने से पूर्व नोटिस दिए जाने के भी निर्देश दिए। पुनरीक्षण कार्य में शामिल किए गए सभी कार्मिकों को पहले प्रशिक्षण देकर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण छोटे-छोटे समूह में दिया जाए, बीएलओ घर-घर जाकर गणना कार्ड पर पात्र मतदाताओं का नाम अंकित करेंगे। जिससे निर्धारित तिथियों पर नामावली का प्रकाशन प्रात्पतियों व दावों का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। किसी भी आपत्ति को लंबित न रखा जाए। बैठक में एईआरओ अरविंद नाथ पांडे एईआरओ आकांक्षा पासवान एईआरओ राकेश शुक्ला एईआरओ नीरू सिंह सहित 322 शहर विधान सभा के समस्त सुपरवाइजर व चुनाव का कार्य देख रहे कानूनगो राजू सिंह मौजूद रहे।
