गोरखपुर। भाजपा 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम की अंतर्गत “संविधान गौरव अभियान” चलाएगी। जिसको लेकर शनिवार को रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित, युवा एवं महिला मोर्चा की संयुक्त तैयारी बैठक आयोजित हुई।

जहाँ मुख्य अतिथि के रुप में बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि आगामी 17 जनवरी को अनुसूचित मोर्चा द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर अनुसूचित समाज के साथ संगोष्ठी आयोजित करेगा। 15 से 25 जनवरी के बीच अनुसूचित, महिला एवं युवा मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थानों में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करना है। 18 से 25 जनवरी के बीच युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं कालेजों में संपर्क कर युवाओं को भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के योगदान व संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रसारित किया जाएगा। 25 जनवरी को सभी बूथों पर मंडल के कार्यकर्ता आम जन के साथ एकत्रित होकर भारतीय संविधान की प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पड़ेंगे व चर्चा करेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि देश में संविधान लागू होने के अभी तो 75 वर्ष पूर्ण होने को है। इस दौरान कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कुल 78 बार भारतीय संविधान संसोधन कर नियमों में बदलाव कर चुकी है और देशवासियों को गुमराह करती है कि भाजपा संविधान बदल देगी। बाबा साहब को भारत रत्न भाजपा सरकार ने दिया था,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ स्थलों में विकसित किया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी संविधान के स्वाभिमान व सम्मान के लिए कटिबद्ध है।
बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला एवं आभार ज्ञापन एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिकेश पासवान ने किया।
बैठक में भाजपा जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल, भाजयुमो क्षेत्रीय महामन्त्री अखिलदेव त्रिपाठी, क्षेत्रीय मन्त्री रणजीत सिंह श्रीनेत, जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, गौरव गुप्ता, सन्दीप विश्वकर्मा, सोमनाथ सिंह सोनू आदि लोग उपस्थित थे।
