गोरखपुर ।”सज धज 2.0° दीपावली प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रदर्शनी प्रातः 10.30 बजे से सायंकाल 8 बजे तक सरोवर पौर्टिको होटल में आयोजित की गई थी।

संयोजक प्रिया अग्रवाल एवं मोनिका जालान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10.30 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका सुधा मोदी जी एवं डॉ समिता जयसवाल जी द्वारा किया गया। अन्य कई विशिष्ट अतिथिगणों ने मेले में अपनी उपस्थिति दी।
अतिथियों ने पूरे मेले परिसर का भ्रमण कर वहां पर लगे स्टालों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में नवीनतम फैशन रुझानों, डिजाइनों और शैलियों को प्रदर्शित किया गया जिसमें अलग अलग वस्त्र, एक्सेसरी और जीवनशैली के उत्पाद शामिल थे।
प्रदर्शनी का आकर्षण एनजीओ द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले दो चैरिटी स्टॉल रहे। इन स्टाली को दर्शकों दद्वारा बहुत सराहा गया और इसे प्रदर्शनी का सबसे लोकप्रिय आकर्षण माना गया।
प्रदर्शनी में लगभग 40 स्टॉल लगाए गए। आमंत्रित अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विभिन्न स्टॉल धारकों को प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे उन्हें पहचान मिलती है और वे प्रोत्साहित होते हैं।
संयोजक प्रिया अग्रवाल एवं सचिव मोनिका जालान द्वारा तकरीबन एक माह के मेहनत का परिणाम है यह आयोजन जिसमें लोर्गा का उत्साह देखने लायक रहा एवं नगरवासियों की भीड़ से सारे स्टॉल का उत्साहवर्धन हुआ एवं उनका प्रदर्शनी लगाना सफल रहा।
प्रिया अग्रवाल ने कहा कि यह सजधज का दूसरा वर्ष है। पहली बार हम जेल के चैरिटी स्टॉल से जुड़े। इस बार हम वोकल फॉर लोकल का मोटो लेकर आए। भविष्य में भी इस तरह की और भी प्रदर्शनियों का आयोजन करने की उम्मीद करते हैं। और हर बार एक नई सोच के साथ प्रदर्शनी लेकर आएँगे ।
कार्यक्रम के समापन पर मोनिका जालान ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि सरोवर पोर्टिको एवं उनकी टीम एवं उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में आने एवं सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
