*गोरखपुर*
मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की गोली और चाकू मारकर निर्मम हत्या,आक्रोशित लोगो ने सड़क किया जाम,10 थानों की पुलिस फोर्स मौजूद
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 बरगदवा के पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर व चाकुओं से वार कर की गई हत्या,मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोरखपुर सोनौली रोड किया जाम,10 थानों की पुलिस मौके पर मौजूद।जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर दोबारा हमला किया।बदमाशों ने सीने,सिर और हाथ पर चाकू से वार किए।इसके बाद वे कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे।जब उन्हें लगा कि पूर्व पार्षद की मौत हो गई है,तब वहां से भाग गए।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राजकुमार चौहान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल तक पहुंचे थे।वारदात की सूचना मिलते ही 200 से ज्यादा लोग जुट गए,गोरखपुर-
सोनौली रोड जाम करके हंगामा करने लगे हैं।10 थानों की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है।बताया जा रहा कि राजकुमार 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।उन्हें राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता हैं।
घटनास्थल का एडीजी और एसएसपी ने निरीक्षण किया,इस दौरान एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मृतक के परिजनों के हम लगातार संपर्क में हैं।तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।बाकी की तलाश जारी है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा
