
गोरखपुर, ‘हमारी शक्ति हमारी पृथ्वी ‘ संकल्प को आत्मसात करने का संकल्प दिलाते हुए गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में एलर्ट एक्शन सोसाइटी की मातृशक्ति ने औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर परदक्षिण अफ्रीका में निर्माण विभाग में इंजीनियर राजशेखर त्रिपाठी ने कहा कि यदि हम स्वयं को प्रकृति के भरोसे छोड़ दें तो कभी बीमार नहीं पड़ेगे! आधुनिक होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम प्रकृति और पृथ्वी को नुक्सान पहुंचाते रहें ! अफ्रीका में आज भी लोग दवा काम खाते हैं , और स्वस्थ हैं । विकास के नाम पर प्रकृति के हाथ – पांव न काटिये ! पौधों से आक्सीजन है और हम आक्सीजन के कारण जीवित है ! इसलिए पादप संरक्षण सबसे जरूरी है ! इस अवसर पर सौम्या त्रिपाठी ने बरगद और पीपल के वृक्षों को सुरक्षित संरक्षित करने का संकल्प दिलाया । औद्योगिक क्षेत्र में संस्था के प्रयास से दर्जन भर उद्योगपति पौधे र पर्यावरण संरक्षण सुरक्षा का संकल्प दुहराया । वाहन चालकों को पेड़ और छाया की जरूरत और उपयोगिता के लिए जागरूक किया गया । संस्था अध्यक्ष धनंजय शुक्ल ने बताया कि पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है । यह विनाश का एलार्म है । हम घरों में एसी लगेगा ले रहें हैं पर एक पौधा नहीं लगा रहे! जबकि एक पौधा तीन से सात लोगों को आक्सीजन देता है । आज पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है इसकी सार्थकता तभी है जब जल हवा, पहाड़ और पौधों को सुरक्षित संरक्षित रखा जाय । गीडा क्षेत्र के ड्राईवर , औद्योगिक फर्म के कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग पृथ्वी दिवस पर जल जंगल जमीन पहाड़ और हवा की सुरक्षा का संकल्प लिया । मुख्य रुप से अमित गम्भीर , दिनेश चन्द्र पाण्डेय, कुमारी सौम्या, सुधा , रुप श्री , चंदादेवी , खुशबू , एडवोकेट संतोंष , प्रणय त्रिपाठी, शिखर गुप्ता, अनिल गुप्ता , विजय जायसवाल , आर पी शाहू , साधना , अग्रवाल मार्बल , गोल्डेन फुड इंडस्ट्री आर के ट्रांसपोर्ट , राणा प्रताप सिंह , बिरजू , पंचम , विनय गौतम आदि उपस्थित रहे !
