थानों पर पुलिस के जवानों ने शनिवार को खेली थी होली ,एक दूसरे को रंग लगाकर दी थी बधाई

गोरखपुर।रविवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों ने एक दूसरे के गले मिल कर होली की बधाईयां देकर होली गीतों के साथ बड़े ही धूमधाम के फूलों की होली खेली। वहीं जनपद के समस्त थानों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर शनिवार को होली खेली। इस दौरान होली के गानों पर जमकर नाचे साथ ही एक दूसरे को होली की बधाई दी। होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने, जनता को बेहतरीन माहौल देने और लॉ एंड आर्डर पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित करने के बाद गोरखपुर में होली के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस के जवानों ने अपने अपने थानों पर पुलिस जवानों के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री शहर में मौजूद थे, इस लिए अधिकारियों ने रविवार को पुलिस लाइन में एक दूसरे को गले मिल कर होली गीतों के साथ फूलों की होली खेल कर बधाई दिए। इस पर्व पर छोटे बड़े सभी के बीच दूरियां खत्म हुई। गले मिलकर अधिकारियों ने इस त्योहार का आनंद लिया और बधाई दिया। जिले में हर्षोल्लास के साथ पुलिस के जवानों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकुशल होली त्योहार को संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा था। इसी बीच सीएम योगी की मौजूदगी और उनका खुद रंगोत्सव के जुलूस में शामिल होना पुलिस के लिए बड़ी कसरत थी। इस सब अभियान से निपटने के बाद पुलिस के जवानों ने जो होली खेली उसमें पूरा धूम धड़ाम और मस्ती नजर आया।
रविवार को पुलिस लाइन में
अधिकारियों जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर एसपी सिटी अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक बसंत कुमार रानापल्ली पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट योगेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह क्षेत्राधिकारी गौरव तिवारी क्षेत्राधिकारी प्रशाली गंगवार क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह क्षेत्राधिकारी दीपांशी सिंह राठौर
क्षेत्राधिकारी धर्वेश कुमार क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय
के साथ गोरखपुर के समस्त थानो, कैंट, कोतवाली, तिवारीपुर, गोरखनाथ, राजघाट, शाहपुर, रामगढ़ ताल, चिलुआ ताल, पिपराइच ,पीपीगंज, कैंपियरगंज, चौरी चौरा, बड़हलगंज, खजनी, उरुवा, बेलधाट, गोला, हरपुर बुदहट, सहजनवा, गीडा, झगहा सहित समस्त थानों के थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष के साथ फूलों की होली खेल कर एक दूसरे से गले मिल कर होली गीतों के साथ होली मनाया। शुक्रवार को धूमधाम से शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने के बाद शनिवार को थानों पर पुलिस के जवानों ने होली का त्योहार थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर होली का जश्न, मस्ती में डूबे दिखे पुलिस जवान एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया इस दौरान संगीत की धुन पर ये लोग खूब नाचे विभिन्न थानों के जवानों ने होली का आनंद शनिवार को दोपहर के बाद थानों पर पुलिसकर्मी होली खेलते दिखे बता दें कि शुक्रवार को जहां पूरे शहर के लोग रंग गुलाल खेलने में व्यस्त थे वहीं, पुलिस के जवान इस दौरान व्यवस्था बना रहे थे शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए इन लोगों ने हुड़दंग मचाने वालों को कंट्रोल किया वहीं, शनिवार का दिन पुलिस जवानों ने होली के नाम रखा और पूरा दिन जमकर होली खेली थी।
