गोरखपुर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी पूर्वांचल और बिहार के जनता पर विवादित बयान के तहत आज भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर इकाई ने अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में गोलघर स्थित टाउन हॉल चौराहे पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूक और अरविंद केजरीवाल माफी मांगो नारे लगाए |

सत्यार्थ मिश्रा ने कहा जो भारत का बंटवारा करना चाहता है जब एक तरफ महामारी कोरोना पूरे विश्व में फैली थी।तब केजरीवाल ने यूपी बिहार के लोगों को चिन्हित कर दिल्ली से निकालने का काम किया था और आज इतनी निम्न मानसिकता वाला बयान देते हुए कहा यूपी और बिहार के लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाने का कार्य भाजपा कर रही है |
भारत का हर एक नागरिक हिंदुस्तानी है हर हिंदुस्तानी के सीने में मां भारती के लिए तड़प है| और ऐसे निम्न मानसिकता रखने वाले केजरीवाल को जनता कभी माफ नहीं करेगी और केजरीवाल को यूपी बिहार की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए |
महानगर महामंत्री भाजपा इंद्रमणि उपाध्याय, युवा मोर्चा महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव, रजत गुप्ता, उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, कृष्णा तिवारी, मनीष जैन,राहुल साहनी,राहुल गिरी, राहुल चौबे, शिवम सिन्हा, हर्ष गुप्ता, अभिनव भार्गव, अरुण सिंह, सूरज शर्मा, सौरभ सिंह, अनुराग तिवारी, सनी कुशवाहा, राकेश मिश्रा, सागर श्रीवास्तव,सहित संतोष नंद आर्य उपस्थित रहे।
