
गोरखपुर। सरोवर पोर्टिको में 5 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक एक महत्वपूर्ण फैशन प्रदर्शनी “सजधज दीपावली प्रदर्शनी” का आयोजन करने के लिए उत्साहित हैं। यह प्रदर्शनी नवीनतम फैशन रुझानों, डिजाइनों और शैली को प्रदर्शित करेगी, जिसमें अलग-अलग वस्त्र, एक्सेसरी और जीवनशैली के उत्पाद शामिल होंगे।
इस सजधज प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य वोकल फौर लोकल को बढावा देना है |
वोकल फॉर लोकल का मिशन है कि हम वस्तुओं के उत्पादन, स्वावलंबन और आपूर्ति में आत्मनिर्भर बने तथा उत्पादित वस्तुओं का स्वयं उपभोग करें। अन्य एनजीओ द्वारा भी आत्मनिर्भर महिलाओं द्वारा निर्मित चैरिटी स्टॉल लगाया जाएगा| |
संयोजक प्रिया अग्रवाल एवं मोनिका जालान ने बताया – “सज धज प्रदर्शिनी का मुख्य उद्धेश्य स्थानिय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है| प्रदर्शनियां विभिन्न स्टाल धारकों को प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे उन्हें पहचान मिलती है और वे प्रोत्साहित होते हैं| इस प्रदर्शनी के माध्यम से फैशन उद्योग के लिए एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित है।” प्रदर्शिनी का मुख्य आकर्षण हस्तनिर्मित बंधरवार, दीपावली के दीये रहेंगे एवं अन्य कई सजावट के समान रहेंगे |
प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सुधा मोदी जी एवं डॉ स्मिता जयसवाल जी मौजूद रहेंगे ।
